फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, होमगार्ड समेत सात घायल

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव टिकौला में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस खूनी संघर्ष में होमगार्ड समेत दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव टिकौला निवासी होमगार्ड किशोरी लाल और गांव के ही डालचंद के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम विवाद हो गया। दोनों के बीच गालीगलौज होने लगी। देखते ही देखते लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस खूनी संघर्ष में होमगार्ड किशोरी लाल, अमित, सुमित, रुची देवी, ओमवती और दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, उसकी पत्नी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल होमगार्ड किशोरी लाल का आरोप है कि गांव के ही डालचंद, अशोक आदि उसके घर के बाहर पटाखा जला रहे थे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। उधर दूसरे पक्ष के अशोक का कहना है कि किशोरी लाल अपने पुत्रों के साथ उसके घर में घुस आया और मारपीट की। एसओ जगपाल सिंह ने बताया कि किशोरी लाल की ओर से डालचंद, अशोक , विकास, रामसागर, रामजती, सरोजनी देवी और मंजू के खिलाफ बलवा, मारपीट और अशोक कुमार की ओर से होमगार्ड किशोरी लाल, अमित और सुमित के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें