फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुल्लापुर में एक विवाहिता की आग से जलकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उधर विवाहिता के पिता ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना पिहानी के ग्राम शहादतनगर निवासी शंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शकुंतला (24) की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व पसगवां कोतवाली के ग्राम मुल्लापुर निवासी मलिखान के पुत्र राम कृपाल के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन शकुंतला का पति और ससुराल वाले विवाह में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। शंकर ने बताया कि उसका दामाद और उसके परिवार वाले दहेज में बाइक की मांग कर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण शनिवार को अपरान्ह लगभग तीन बजे उसके दामाद ने अपने परिवार वालों की मदद से शकुंतला को घर के आंगन में आग से जलाकर मार डाला। सूचना मिलते ही मृतका शकुंतला के पिता और अन्य मायके वाले मुल्लापुर पहुंचे। शकुन्तला को जलाकर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पिता शंकर की तहरीर पर पति, ससुर, सास और देवर के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मृतका के ससुरालियों का कहना है कि शकुन्तला मानसिक रूप से कमजोर थी। उसने अपनी ननद को सावनी भेजने के लिए पूड़ियां बनाई थी, जिन्हें उसका पति ले कर गया था। इसी दौरान लगी आग में वह जलकर मर गई। मृतका का एक पुत्र रोहित (3) है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें