फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा के साथ पकड़े गए तीन बदमाश गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से असलहा भी बरामद हुआ है, जबकि एक युवक के पास से पुलिस ने एक किलो गांजा भी बरामद किया है। तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। चार दिन से पुलिस युवकों को हिरासत में रखे थी और सरगना की तलाश कर रही थी। सफलता नहीं मिला तो इन पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता के बावजूद जिले में अपराध का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। पुलिस घटनाओं का पर्दाफाश भी नहीं कर रही है। इस पर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान खुखुंदू थाना के पतलापुर गांव निवासी विवेक सिंह, गुठनी थाना के सोहगरा पूरब पट्टी निवासी रोशन उर्फ खुटा सिंह राजबीर उर्फ अंशु एक ही बाइक से सलेमपुुर की ओर जा रहे थे। रोकने पर भागने लगे।
संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ा और तलाशी लिया तो रोशन और राजबीर के पास से तमंचा तथा विवेक के पास से एक किलो गांजा व एक पिस्टल बरामद हुआ। सूत्रों की मानें तो पुलिस तीनों युवकों को पांच दिन से असलहा खरीद-फरोख्त के आरोप में हिरासत में रखे थी और सिवान के रहने वाले असलहा तस्कर की तलाश में जुटी थी। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान तीनों बदमाश पकड़े गए। एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें