फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में सट्टा लगाते दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का जब से आगाज हुआ है तब से सट्टेबाजों का बाजार गर्म है और लगातार सट्टा लगाने वाले सक्रिय हैं। इसी को लेकर पुलिस ने अभियान चलाकर दो सट्टेबाजों को पकड़ा है। जिनके पास से रकम सहित अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ प्रदीप कुमार यादव व इंस्पेक्टर संजय त्यागी के निर्देश पर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार राय, एसआई राजेश कुमार यादव ने मेला मैदान गेट के पास से दो लोगों को पकड़ा है। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम शहीद व रहमत अली बताया है। पुलिस ने इनके पास से सट्टे की कापी, टोकन, कलम व 3590 रुपये बरामद किए। पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें