गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव बसही में 28 वर्षीय संदीप कुमार उर्फ मुनीम ने घर के कमरे में कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
परिवार वालों ने बताया कि संदीप कुमार सोमवार की शाम पड़ोसी गांव से अवैध शराब पीकर घर आया और अपने कमरे जाकर लेट गया। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिवार वाले उसके कमरे में गए तो वह कमरे के कुंडे से लटका दिखा, जिससे घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों के अनुसार, वह अवैध शराब पीने का आदी हो गया, जिससे वह लोग परेशान रहते थे और बहुत समझाते थे। ब्यूरो