फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन नेपाल का जुआ पकड़ा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऑनलाइन नेपाल का जुआ पकड़ा, एक गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। सटोरिया और ऑनलाइन जुआ खेलने वाले लोग हाईटेक होते जा रहे हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे ही नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक युवक को दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी माझा 777 एप के माध्यम से ऑनलाइन नेपाल के रेडिसन कैसीनो में जुआ खिलवा रहा था। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल और 10,200 रुपये बरामद करने का दावा किया है।
कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग मोबाइल के जरिए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कैसीनो से लाखों रुपये का जुआ खिलवा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर संकटा देवी चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने शनिवार की रात बेहजम रोड पर स्थित एक साइकिल स्टोर पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने मोहल्ला ईदगाह निवासी अनुज गुप्ता को ऑनलाइन जुआ खिलवाते हुए दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 12,200 रुपये और दो मोबाइल बरामद किए हैं। शहर कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह नेपाल के काठमांडू में चल रहे कैसीनो जुआ मोबाइल एप माझा 777 के जरिए करीब चार माह से खिलवा रहा था। इसके बदले उसे कैसीनो संचालक हारे हुए व्यक्ति की रकम से 10 प्रतिशत धनराशि देता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में इस कारोबार में शामिल कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को छुड़ाने को पहुंचे छुटभैया नेता
मोबाइल एप के जरिये जुआ खिलवाने वाले आरोपी अनुज गुप्ता के पकड़े जाने के बाद छुटभैया नेता कोतवाली में एकत्र हो गए। उसे छोड़ने के लिए भी दबाव बनाया। सुबह भी कुछ लोग उसकी पैरवी में कोतवाली परिसर में घूमते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें