शारदानहर में डूबी युवती
का शव चौथे दिन मिला
- मंगलवार को शारदा नदी में रीता ने लगाई थी छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
शारदा नगर।
मंगलवार को शारदा नहर में डूबी युवती का शव तीसरे दिन शुक्रवार को चौका साइफन के पास पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकलवाया।
चौकी इंचार्ज शारदा नगर ने बताया की मंगलवार शाम चकई पुल से कहां रनपुरवा निवासी रीता ने शारदा नहर में छलांग लगा ली थी। सूचना पर शाम को गोताखोर लगाए गए थे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अगले दिन चकई पुल से लहरपुर तक गोताखोर लगाकर युवती की तलाश कराई गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला था। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने चौका साइफन के पास एक युवती की लाश देखी।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई। रीता के पिता ने पड़ोसी गांव सुहेला निवासी एक युवक के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा सदर कोतवाली में कराया है।
उल्ल नदी में पड़े शव
से उठ रही सड़ांध
महेवागंज।
उल्ल नदी में एक युवक का शव उतराता देखा गया, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी, पर पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। शव से उठ रही सड़ांध के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
उल्ल नदी तट पर शनिवार सुबह इलाके के कुछ धोबी कपड़े धोने पहुंचे थे। नदी से तेज बदबू का अहसास होते ही, सब उल्टे पांव लौट पड़े। बताते हैं कुछ लोग बदबू उठने वाली जगह पर पहुंचे तो पुल के पूरब में करीब चार सौ मीटर दूर पानी में एक शव पड़ा देखा। शव तीन चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक के शरीर पर बनियान और पेंट है। उम्र भी करीब 38 के आसपास बताई जा रही है। चेहरा पानी में होने से लोगों को पहचान भी नहीं हो सकी। लोगों ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। महेवागंज पुलिस ने शव के मिश्राना चौकी क्षेत्र में होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। उधर, कोतवाली सदर के एसएसआई केपी सिंह गौड़ ने नदी में शव पड़ा होने की जानकारी से ही इनकार कर दिया, जबकि नदी में शव देखे जाने की सूचना सोशल साइट पर भी वायरल होती रही।