फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीरनगर (मोहम्मदी)। बुधवार की रात सोते समय घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुए गांव गंगापुर ग्रंट के एक युवक का शव गुरुवार की सुबह गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटकता मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। पेड़ की डाल से लटक रहे शव और नाजुक अंग से लेकर जमीन तक बिखरा खून हत्यारों की हैवानियत को बयां कर रहे थे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर धारदार हथियार से तीन वार किए जाने और शरीर पर मारपीट की चोटों के निशान मिले हैं। हालांकि मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। जानकारों का मानना है कि कई लोगों ने मिलकर युवक को फांसी के फंदे पर लटका दिया होगा।
विज्ञापन

गांव गंगापुर निवासी सियाराम ने बताया कि बुधवार की शाम परिवार के लोगों ने रोज की तरह एक साथ खाना खाया। रात करीब 10 बजे पुत्र अमर सिंह (40) दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो गया, जबकि अन्य सदस्य कमरों के आगे पड़ी टिनशेड में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे पुत्रवधू शीला देवी उठी तो देखा दरवाजा खुला था। वह जब बिस्तर के पास गई तो बिस्तर खाली देखा। इस पर उन्होंने ससुर सियाराम और परिवार वालों को पति अमर सिंह के बिस्तर पर न होने की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोगों ने रात में ही तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान सुबह करीब साढ़े तीन बजे गांव से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित एक खेत की मेड़ पर लगे शीशम के पेड़ से शव लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। पेड़ के नीचे काफी खून पड़ा था। नाजुक अंग को काटने की कोशिश की गई थी, जिससे काफी हिस्सा कट भी गया था। यह देख परिवार वालों में चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत हैंगिंग से होना पाई गई है, जबकि नाजुक अंग पर धारदार हथियार से तीन प्रहार करने के निशान मिले हैं। शरीर पर मारपीट से चोटों की पुष्टि हुई है। मृतक के पिता का कहना है कि 28 फरवरी को गांव में एक बरात आई थी, जिसमें रास्ते पर निकलने को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज कुछ लोगों ने छह मार्च को भी उसके घर का दरवाजा खटखटाया था। आशंका जताई है कि इसी रंजिश में उसके बेटे की हत्या की गई है।

मोहम्मदी के गांव गंगापुर में पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना दर्शाया गया है। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन परिवार वालों को शक है तो मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही मौके से बिखरे खून, नाजुक अंग पर धारदार हथियार से वार और शरीर पर चोटों के निशान को विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें