फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसकर हजारों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। इलाके के बोझवा गांव में चोरों ने रात में घर के पीछे से उसमें घुसकर हजारों की नकदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। रात में ढाई बजे जब चोरी का पता चला तो ग्रामीण ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

बोझवा गांव निवासी सर्वेश पुत्र श्रीराम ने बताया कि वह रात में परिजनों के सो गया था। इस दौरान चोरों ने घर के पीछे से चढ़कर घर में रखी तीस हजार रुपये, एक मोबाइल व एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली। घर के पीछे ही स्थित एक खेत में नकदी रखा हुआ खाली बैग भी बरामद हुआ। सर्वेश ने बताया कि रात करीब ढाई बजे जब वह उठा तो उसको चोरी का पता चला। जिसके बाद उसने शोर मचाया जिसपर आसपास के ग्रामीण भी जाग गए। सुबह भीरा थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें