फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन एडीओ पंचायत ने छह ग्राम पंचायतों के गायब किए अभिलेख, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छह ग्राम पंचायतों के अभिलेख गायब
विज्ञापन

तत्कालीन एडीओ पंचायत पर एडीओ पंचायत ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पलिया ब्लाक का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पलिया ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर, महंगापुर, मुरारखेड़ा, बबौरा, भगवंतनगर और बेलाकलां के अभिलेखों को गायब किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें तत्कालीन एडीओ पंचायत रामू अवस्थी के खिलाफ पलिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जो वर्ष 2012 से पहले इन ग्राम पंचायतों में बतौर ग्राम पंचायत अधिकारी तैनात थे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर, महंगापुर, मुरारखेड़ा, बबौरा, भगवंतनगर और बेलाकलां में बिना काम कराए ग्राम निधि के खातों से धनराशि निकाले जाने के आरोप लगे थे, जिसके बाद इनमें जांच शुरू कराई गई। तब पलिया ब्लाक में बतौर एडीओ पंचायत रामू अवस्थी तैनात थे। जांच की आंच में एडीओ पंचायत रामू अवस्थी घिरे, तो उनका तबादला पसगवां ब्लॉक कर दिया गया। फिर उन्हें वहीं से निलंबित होना पड़ा। इस दौरान उप निदेशक पंचायत राज ने पूरे मामले की खुद ही मानीटरिंग शुरू की, जिसमें सनसनीखेज खुलासे हुए। मसलन जांच को प्रभावित करने के लिए आरोपी एडीओ पंचायत रामू अवस्थी ने सभी छह ग्राम पंचायतों के अभिलेख ही गायब कर दिए। डीपीआरओ ने अभिलेखों को जमा करने के लिए रामू अवस्थी को कई बार नोटिसें दी, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के आदेश और डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद के निर्देश पर मौजूदा एडीओ पंचायत चैनूराम राना ने तत्कालीन एडीओ पंचायत रामू अवस्थी के खिलाफ तहरीर देकर पलिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी, जिसमें आरोप है वर्ष 2012 में प्रमोशन से पहले रामू अवस्थी बतौर ग्राम पंचायत अधिकारी तैनात थे। उसी दौरान रामूू अवस्थी ने छह ग्राम पंचायतों के अभिलेख गायब कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें