फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड को लेकर फूटा गुस्सा पूरे दिन चले प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव कांड को लेकर फूटा
विज्ञापन

गुस्सा, पूरे दिन प्रदर्शन
आरोपी भाजपा विधायक को गिरफ्तार करने की मांग
- जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
उन्नाव में सामूहिक बलात्कार की घटना और उसके बाद पीड़िता के पिता की हत्या को लेकर पूरे जिले में गुस्सा दिखाई दिया। आरोपी विधायक की गिरफ्तारी और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और महिला संगठनों ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि महिलाओं पर अत्याचार उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार इनको रोक पाने में न केवल नाकाम साबित हो रही है बल्कि अपराधियों को संरक्षण भी दे रही है।

12एलकेएच 07
सपा महिला सभा ने निकाला जुलूस
लखीमपुर खीरी। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे हमले और बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ सपा महिला सभा ने जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सड़कों पर जुलूस निकाला। सपा महिला सभा ने उन्नाव में गैंगरेप और पीड़िता के पिता की हत्या के आरोपी विधायक को गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा जिसमें पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने, न्यायिक जांच कमेटी गठित करने, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़िता को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की गई। इस मौके शहनाज जुबैरी, मोहिनी, अंजली सिंह, आरपी चौधरी, तारा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


12एलकेएच 11
एपवा ने आरोपी विधायक को गिरफ्तारी की मांग उठाई
लखीमपुर खीरी। उन्नाव में सामूहिक बलात्कार और पीड़िता के पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदेशव्यापी आह्वान पर नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण में एपवा की प्रदेश अध्यक्ष और भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि योगी राज में उत्तर प्रदेश महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। इस मौके पर प्रदेश कमेटी सदस्य माला सिंह जनवादी महिला एसोसिएशन की विद्या अवस्थी और भाकपा के बालेश्वर यादव राजेंद्र यादव, आइसा नेता अजय शर्मा ने भी संबोधित किया।

12एलकेएच404
पलिया में भी उन्नाव कांड को लेकर एपवा का प्रदर्शन
पलियाकलां। उन्नाव कांड को लेकर एपवा प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार पर इस मामले को दबाने का आरोप भी लगाया है। इसकी को लेकर उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ऐपवा की जिला अध्यक्ष आरती रॉय ने कहा कि प्रदेश महिला अपराधों का हब बनता जा रहा है। सभा को उपाध्यक्ष सुधा सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर तेतरी देवी, ज्ञांती, सुदायी, मंजू, रेखा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी की
मांग को लेकर दिया ज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोनिया ब्रिगेड/ जनसमस्या निस्तारण प्रकोष्ठ ने उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न तो देश चला पा रहे हैं और न ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी प्रदेश चला पा रहे है। प्रदेश में जंगल राज कायम है। बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवि गोस्वामी, अंजुम कद्र उस्मानी,राजेंद्र गुप्ता, केके दीक्षित, किशन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें