फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरज हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला हरिजन बस्ती निवासी धीरज उर्फ छोटू हत्याकांड में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों, भारत और चुन्ना, को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

21 नवंबर की शाम मोहल्ला हरिजन बस्ती निवासी धीरज उर्फ छोटू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता अशोक कुमार की ओर से मोहल्ले के ही भारत, चुन्ना, विवेक और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस ने राज पैलेस के पास से आरोपी भारत और चुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि फरार अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें