फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छेडछाड और एक दुराचार में नामजद था मृतक विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। गांव जमुनहा में मृतक विनोद के खिलाफ निघासन थाने में छेड़छाड़ और दुराचार का प्रयास और दुराचार के अभियोग थाने में पंजीकृत थे। करीब एक साल पहलेे वह जेल से छूटकर घर आया था और उसने नौ साल की बच्ची को अपनी हवश का शिकार बना डाला।
मृतक विनोद सात भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई संतोष के अलावा अन्य छह भाइयों की शादी नहीं हुई थी। छह जून 2013 में पड़ोस के गांव की 12 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी विनोद को जेल भेजा था। उसके बाद वर्ष 2014 में 18 माह की बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया और पुलिस ने विनोद और उसके भाई संतोष व रंजीत के खिलाफ दुराचार के प्रयास और पास्को एक्ट की कार्रवाई करते हुए विनोद का चालान भेजा था। वह एक साल पहले जेल से छूटकर आया था। जेल से छूटने के बाद ग्रामीणों के मुताबिक इसी बीच उसने अपने गांव सहित अन्य दो गांवों में भी दुराचार का प्रयास किशोरियों के साथ किया था। एक गांव में दुराचार का प्रयास करने पर उसकी जमकर पिटाई भी की थी। बताते हैं कि जब महिलाएं उसे खेत आदि में देखकर भाग जाती थी। शुक्रवार को उसने नौ साल की बच्ची को हवश का शिकार बनाया था। पुलिस ने इस मामले में दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की थी। विनोद की हत्या में नामजद आरोपी दुराचार की पीड़िता किशोरी व बच्ची के परिवार के लोग हैं।
विज्ञापन

000000000
आरोपियों ने रात में घेरा था विनोद का घर
मृतक विनोद की मां फूलमती ने बताया कि गांव में पुलिस होने के बावजूद हत्या आरोपियों ने उसके घर का घेराव कर उपद्रव करने की कोशिश की थी। घर में विनोद के ना मिलने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे। दुराचार का मामला दो समुदाय के बीच में होने के कारण एसओ अजय यादव ने पीड़िता के गांव में सिपाही नीरज चतुर्वेदी, दुष्यंत को लगाया था। इसके अलावा सिपाही जेपी यादव और मृत्युंजय पांडे से दोनों गांवों में गश्त करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

00000000000
क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक
ऐसे लोग मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं। उनके अंदर गंदी भावना पनपती चली जाती है। उनके अंदर सोचने और समझने की क्षमता समाप्त हो जाती है। वह उम्र का लिहाज किए बिना कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। उसके सैक्सुअल माइंड होने का एक कारण समय से शादी न होना भी होता है।
डॉ. एसआर वर्मा, मनोवैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें