फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दलित युवती से छेड़छाड़, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के गांव में रविवार रात दूसरे समुदाय के दबंग युवकों ने एक घर में घुसकर दलित युवती के साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने युवती के कपड़े फाड़ दिए और उसकी बहन का सिर फोड़ दिया। भीड़ एकत्र होती देख युवक भाग निकले। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। रामापुर चौकी पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि रविवार को गांव में बरात थी, जिसे देखने के लिए वह अपनी दो बहनों के साथ घर से बाहर खड़ी थी। तभी गांव का अनीस बाइक खड़ी कर उसे घूरने लगा। विरोध करने पर वह चला गया। थोड़ी देर बाद अनीस अपने भाई खलीक के साथ दोबारा आया और युवती के घर में घुसकर दबंगई दिखाने लगा। युवती से छेड़छाड़ के साथ मारपीट की। इस दौरान बचाव करने आई बहन को भी पीट दिया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। भीड़ देख आरोपी फरार हो गए। दरोगा हरीश गंगवार मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आए। दोनों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, गाली गलौज समेत एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना सीओ सिटी करेंगे।
-फतेह सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें