फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक ने साइकिल सवार बुजुर्ग दंपती को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कफारा गांव में गन्ना सेंटर के सामने एक मैजिक ने बुजुर्ग साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम गांव लखहा थाना निघासन निवासी 60 वर्षीय सालिक राम 55 वर्षीय पत्नी सोमवती के साथ साइकिल से धौरहरा जा रहे थे। रास्ते में कफारा गांव में गन्ना सेंटर के सामने एक मैजिक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल के पीछे बैठीं उसकी पत्नी सोमवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मैजिक चलाते समय चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। मौके पर पहुंचे कफारा चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा ने घायल महिला को सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें