फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 ग्राम हेरोइन के साथ एक को पकड़ा, चालान भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदनचौकी। कोतवाली पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान 42 ग्राम हेरोइन के साथ एक को पकड़ा है। इससे एक बार यह बात फिर सामने आई है कि नेपाल बार्डर पर मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार शाम कोतवाली प्रभारी फूलचंद्र व एसएसबी के प्रभारी प्लास चौधरी के नेतृत्व में एसआई नितीश भारद्वाज, शिवपूजन तिवारी, एसएसबी के एसआई सुरेंद्र कुमार, चंदन सिंह, रामचंद्र, मुकेश कुमार आदि पिलर संख्या 149 ई के पास संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान कुसुम बाबा मंदिर के पास रास्ते में एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसे रोक कर पूछताछ की गई तो घबरा गया। जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उसने अपना नाम गोरखनाथ पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम श्रीनगर, पलियाकलां बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें