फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली ने दो बाइकों में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो बाइकों को टक्कर मारी, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। खुटार रोड पर कुंवरपुर पुलिस पिकेट के पास गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो बाइकों में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए। हैदराबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पिपरा मुजफ्ता निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार शर्मा नगर के काशीराम कालोनी निवासी अपने भाई पवन शर्मा के यहां आए थे। दोपहर बाद वह अपने गांव के ही विनोद गंगवार के साथ बाइक से घर वापस जा रहे थे, जैसे ही वह खुटार रोड पर कुंवरपुर पुलिस पिकेट पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे कुचलकर बाइक पर पीछे बैठे मनोज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनोद गंगवार को हल्की चोटें आईं। उसी दौरान हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी संजय कुमार अपने 62 वर्षीय पिता नेतराम के साथ बाइक से घर आ रहे थे उनकी भी बाइक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई जिसमें दोनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नेतराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया और हैदराबाद पुलिस ने मनोज के शव को सीएचसी लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें