फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकीला हथियार घोंपकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाला से वार कर युवक की हत्या
मितौली (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में सोमवार की रात नाच देकर घर लौट रहे एक युवक को कुछ लोगों ने भाला से वार कर गंभीर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की भाभी की तहरीर पर चार लोगों को नामजद कर 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव रायपुर निवासी भरेलाल की पत्नी विद्यावती ने बताया कि उसके देवर मचले (36) का गांव के ही राकेश से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इससे आरोपी रंजिश मान रहे थे। रविवार की शाम मचले ने थाना जाकर पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि सोमवार को गांव के ही भारत के पोते का मुंडन संस्कार था, जिसमें नाच-गाना चल रहा था। शाम को मचले नाच देखने गया था। रात करीब दो बजे घर लौटते समय राकेश ने अपने साथियों के साथ देवर मचले पर भाला से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह से घर पहुंचे मचले ने पूरी घटना बताई। इस पर घर वालों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालों की मदद से घायल मचले को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की भाभी की तहरीर पर राकेश कुमार, रमेश कुमार, संतोष कुमार और शेर सिंह को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

----------
हत्या को लेकर जो कारण बताया जा रहा है। वह संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल मृतक की भाभी की तहरीर पर चार लोगों को नामजद कर 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- पुनीत कुमार, एसओ थाना मितौली
-----------

शिकायत पर कार्रवाई होती तो बच सकती थी जान
मितौली। जमीन के पैसे दिलाने की मांग को लेकर रविवार को दी गई मचले के शिकायती पत्र को यदि पुलिस गंभीरता से लेती और कार्रवाई करती तो माना जा रहा है कि उसकी जान नहीं जाती। हालांकि एसओ ने शिकायती पत्र मिलने की बात से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन

मृतक की भाभी विद्यावती ने बताया कि देवर मचले ने अपने हिस्से की एक बीघा जमीन प्रहलाद गुप्ता की पत्नी पिंकी के नाम करीब छह महीने पहले बैनामा करा दिया था। शेष बची एक बीघा जमीन उमरिया सीतापुर निवासी राजेश के नाम कर दी थी। राजेश ने इस जमीन को राकेश यादव निवासी रायपुर को बिक्री कर दी, लेकिन मचले को दोनों ब्रिकी की गई जमीनों का पैसा नहीं मिला। उसे मात्र शराब पिला कर जमीन लिखा ली गई। रविवार को जमीन के पैसे दिलाने के लिए मचले से एक प्रार्थना पत्र मितौली पुलिस को दिया था। हालांकि एसओ पुनीत कुमार ने तहरीर मिलने की बात से साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें