फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला बैंककर्मी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

लखीमपुर खीरी। स्कूटी से मार्निंग वॉक करने अपने दोस्त के साथ पार्क में जा रही एक महिला बैंक कर्मी की स्कूटी में एक युवक ने पीछे से टक्कर मार दी। विरोध करने पर महिला और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, पुलिस ने दो हफ्ते पहले दो छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कि एक महिला बैंककर्मी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह शुक्रवार की सुबह स्कूटी से मॉर्निंग वॉक करने शहर के एक पार्क जा रही थी। स्कूटी पर मेरा दोस्त भी था। सुबह करीब छह बजे छाउछ नहर पर संतोषनगर कॉलोनी निवासी निर्भीक जैन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर बैठा मेरा दोस्त नीचे गिर गया। विरोध करने पर मेरे और दोस्त से हाथापाई की। मेरे साथ बदसलूकी की। इससे पहले भी आरोपी ने ओवरब्रिज पर मेरी स्कूटी ओवरटेक कर रोकी थी और वीडियो बनाई थी। आरोपी अलग-अलग नंबरों से मुझे कॉल कर परेशान करता है। अश्लील मैसेज भेजता है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित महिला बैंककर्मी की तहरीर पर शहर के ही आरोपी निर्भीक जैन के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर पुलिस ने 15 दिन पहले स्कूल जाते समय दो छात्राओं से हुई छेड़छाड़ के मामले की पीड़िता के मोहल्ले के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें