फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण पत्रों में जन्म तिथि की हेराफेरी में फंसा सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों में जन्मतिथि की हेराफेरी में फंसा सिपाही
विज्ञापन

सीओ के आदेश पर सदर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
गोला कोतवाली में तैनात है आरोपी सिपाही रामगुलाम
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। प्रमाण पत्रों में जन्मतिथि की हेराफेरी कर पुलिस विभाग की नौकरी हथियाने का एक मामला प्रकाश में आया है। सीओ गोला के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना मूसानगर के गांव रमपुरा मौजा विजईपुर निवासी मुलायम सिंह ने सीओ गोला अभिषेक प्रसाद को तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि उसके गांव का ही रामगुलाम वर्तमान समय में लखीमपुर खीरी की कोतवाली गोला में तैनात है। सिपाही रामगुलाम ने कक्षा आठ शेरपुर (गूढ़ा) इंटर कॉलेज और हाईस्कूल मोहम्मदपुर (मूसानगर) से पास किया है। इन शैक्षिक दस्तावेजों में सिपाही की जन्मतिथि पहली जून 1971 अंकित है। वर्ष 1998 में रामगुलाम की उम्र 27 वर्ष की है, जो पुलिस भर्ती में अधिक है। इसलिए आरोपी रामगुलाम दोबारा रामगोपाल के नाम से हाईस्कूल पास करके वर्ष 1998 में ही आगरा से पुलिस में भर्ती हो गया। आरोप है कि रामगुलाम और उसके घरवाले उसे (शिकायतकर्ता) को फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी सिपाही के पास लाइसेंसी रायफल है। कुटुंब रजिस्टर में भी जन्मतिथि में हेराफेरी कर ओवरराइटिंग की गई है। सीओ अभिषेक प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लिया है। सदर कोतवाली पुलिस ने सीओ के आदेश पर सिपाही रामगुलाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420स 467, 468, 471, 501 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


वर्जन....
सीओ गोला के आदेश पर सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच प्रभारी निरीक्षक (अपराध) श्याम नरायन सिंह को सौंपी गई है।
- अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें