गोला गोकर्णनाथ। मैलानी थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़, लूटपाट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने थाना मैलानी पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
महिला ने बताया कि उसके गांव के ही पिंटू, गीता, पिंकी सोमवार को उसके घर में घुस आए। छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर विपक्षियों ने उसकी पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर बचाने आई उसकी मां को भी पीटा गया।
आरोप है कि आरोपी उसका मंगलसूत्र, मोबाइल भी लूट ले गए। महिला की शिकायत पर एसओ मैलानी ने चौकी इंचार्ज बांकेगंज को जांच के निर्देश दिए हैं। चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह ने बताया कि महिला की पिटाई किए जाने का मामला है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को भी हिरासत में लिया है।