पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र के गांव की पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में पीड़िता ने कहा कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण किया, अब दहेज की मांग करके शादी से मना कर रहा है।
पुलिस चौकी क्षेत्र की एक युवती ने एसपी डॉ. एस चनप्पा को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसी गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक उसका यौन शोषण करता रहा। अब दहेज में मोटर साइकिल और दो लाख रुपये की मांग करके शादी से मना कर रहा है। पीड़िता के पिता आर्थिक तंगी के चलते दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थ हैं।
पीड़िता ने दिनांक 16 नवंबर को खमरिया पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी डॉ. एस.चनप्पा को शिकायतीपत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।