फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में टेलर की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
हिरासत में टेलर की हालत बिगड़ी, मौत - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

कस्बे में सीतापुर निवासी शरीफ (55 साल) कपड़ा मंडी में टेलर का काम करता था। बुधवार को वह अपनी दुकान पर कुछ लोगों के साथ ताश खेल रहा था। तभी किसी ने पुलिस को जुआ खेले जाने की सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस ने दुकान पर दबिश देकर शरीफ को पकड़ लिया और थाने ले गई। बताते हैं कि थाने में शरीफ की तबियत बिगड़ गई, जिससे घबराई पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह को बुलाकर टेलर को उनके साथ भेज दिया। शरीफ अपने पुत्र आजाद के साथ गाड़ी से सीतापुर जा रहा था।
विज्ञापन

बताते हैं कि रास्ते में हेमपुर के पास शरीफ की मौत हो गई। मृतक के बेटे आजाद का आरोप है कि पुलिस के द्वारा पिटाई करने से उसके पिता की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। उसने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। उधर, इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने इस मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें