निघासन/तिकुनियां/ बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। भारत नेपाल सीमा पर मोहाना नदी के मरिया घाट के दूूसरी तरफ झाड़ी में कपड़ों से भरी खड़ी तीन ट्रालियों को एसएसबी ने पकड़ लिया। खुफिया विभाग ने करीब दो करोड़ के माल की आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट आला अफसरों को भेज दी है। मामला उच्च अफसरों के संज्ञान में आने से पुलिस और एसएसबी में हड़कंप है। एसएसबी ने आनन-फानन में माल को लावारिस में दाखिल कर कोतवाली तिकुनियां पुलिस को सौंपा है।
मोहना नदी पर वन विभाग द्वारा मरिया घाट संचालित है। मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे कुछ ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा माल नेपाल ले जाने की सूचना रननगर एसएसबी चौकी पर दी थी, लेकिन एसएसबी ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस पर सुबह एक व्यक्ति ने बिना कस्टम नेपाल माल ले जाने की सूचना एसएसबी कमांडेंट लखीमपुर और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को दी। अफसरों के आदेश पर डांगा की एसएसबी ने छापा मारकर झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की गईं तीन ट्रॉलियां पकड़कर उसमें रखीं 93 गांठ नए कपड़े की बरामद कीं। डांगा एसएसबी प्रभारी प्रियो कुमार व रननगर एसएसबी चौकी प्रभारी सुनील दत्त ने बरामद कपड़े की कीमत दो करोड़ रुपये बताई है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया कपड़ा तिकुनियां निवासी आशीष अग्रवाल का है। उनसे कपड़े का कस्टम और कागज मांगा गया तो वह कागज नहीं दिखा सके। एसपी के आदेश पर तिकुनियां कोतवाल अजय कुमार भी पहुंच गए। एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से माल को सीज किया है। बताते हैं कि सोमवार रात करीब नौ बजे तीन ट्रालियों से कस्टम बनवाकर माल को मरिया घाट से नेपाल भेजा गया था। तस्कर इसी कस्टम के सहारे दुबारा तीन ट्रालियों में माल भेजने के प्रयास में थे और पकड़े गए।
बाक्स में
तस्करों में विवाद के चलते पकड़ा गया माल
इंडो नेपाल बार्डर स्थित नेपाल के घाटों पर तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। तस्करों के आपसी विवाद के चलते घाट पर यह माल पकड़ा गया है। बताते हैं कि कुछ लोगों ने करीब एक साल पहले एक व्यक्ति का करीब एक करोड़ का सामान पकड़वाया था। तभी से आपस में रार बढ़ गई है।
00000000000
माल पकड़ने के दौरान आपस में भिड़े थे तस्कर
जब एसएसबी माल पकड़कर कब्जे में ले रही थी। उस समय माल के स्वामी और एक अन्य तस्कर के बीच विवाद होने लगा। हालांकि एसएसबी के जवानों के शांत कराने पर वह लोग चुप हुए थे।
वर्जन.......
एसएसबी और पुलिस ने अवैध कपड़े की 93 गांठें कब्जे में ली गई है, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। मामला अज्ञात में दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
अजय कुमार, कोतवाल
-------------