फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में कार चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ममरी (लखीमपुर खीरी)। खीरी से मथुरा जा रही एक लग्जरी कार सोमवार की तड़के छत्तीपुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में थाना व कसबा खीरी के मोहल्ला शेखसराय निवासी कार चालक 48 वर्षीय मोहम्मद सलीम और उसमें सवार सलीमामबाद निवासी सुजीत कुमार घायल हो गए। दोनों को यूपी 100 ने जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखसराय निवासी मोहम्मद सलीम सोमवार की तड़के कार लेकर मथुरा जा रहे थे। कार में थाना धौरहरा के गांव सुजानपुर निवासी 30 वर्षीय सुजीत भी सवार थे। गोला-खुटार मार्ग पर गोला खुटार मार्ग पर छत्तीपुर नं 18 गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर हो गई, जिससे कार चालक और उसमें सवार सुजीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में चालक मोहम्मद सलीम की मौत हो गई। कार चालक मूलरूप से सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र के गांव इस्लामपुर का रहने वाला है। कई सालों से वह अपनी पत्नी और बच्चों के शाथ कस्बा खीरी में रहता था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें