फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे रही रेप पीड़िता को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। डीएम दफ्तर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रही एक रेप पीड़िता नेेेे हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोतवाली आई। पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की एक रेप पीड़िता गुरुवार को डीएम दफ्तर पहुंची और दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गई। पीड़िता का कहना है कि धमकी देने वाले आरोपियों और उस पर झूठे मामले दर्ज करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उल्टे उसे ही परेशान कर रही है। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंची और उसे समझाते हुए धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। इस पर वह भड़क उठी और हंगामा शुरू कर दिया। महिला सिपाहियों ने उसे हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाई। एसएसआई केपी गौड़ ने बताया कि रेप पीड़िता करीब छह महीने पहले कचहरी स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। गुरुवार को भी वह डीएम दफ्तर के सामने पुलिस को आत्महत्या कर लेने की धमकी दी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान भेजा है।
विज्ञापन

0000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें