फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के डाटने पर शराबी बेटे ने फांसी लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा गांव के एक शराबी युवक को उसके पिता ने शराब पीने से मना किया तो शराब के नशे ने धुत युवक ने पेड़ की डाल में रस्सी का फंदा बना फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हौकना मटेरा के मजरा गांव रानीपुरवा निवासी किसनू के 24 वर्षीय अविवाहित बेटे छोटेलाल ने गांव के बाहर रामनगर लहबड़ी मार्ग पर लगे पेड़ की डाल में रस्सी डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता के मुताबिक वह शराब का आदी था, घर का राशन भी बेचकर शराब पी जाता था। किसनू ने बताया कि वह सुबह नदी पार जंगल लकड़ी बीनने जा रहा था तभी छोटेलाल गांव में कहीं से शराब पीकर बड़बड़ाते हुए घर पहुंचा। इसपर उसने डांट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डांट सुनकर छोटेलाल भागता हुआ रामनगर लहबड़ी गांव की तरफ चला गया। रोज की तरह उसकी हरकत को नजरअंदाज कर किशनू भी जंगल चला गया। बाद में पता चला कि उसने करीब 12 बजे गांव के बाहर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि युवक शराब का आदी था पिता की डांट से आहत हो आत्महत्या कर ली है। शव पीएम को भेजा जा रहा है।
--------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें