दिवाली की छुट्टी के कारण ठप हुए यातायात माह के कार्यक्रम 16वें दिन सोमवार से शुरू हो गए। टीएसआई ने कैंप लगाकर जागरूकता के लिए पंपलेट बांटे, जिसमें यातायात संबंधी नियम निर्देश दर्शाए गए हैं।
संकटा देवी चौराहे पर यातायात माह में अभियान के तहत टीएसआई संजय सिंह ने वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों में पर्चे, पंपलेट और स्टीकर का वितरण किया। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर राममनोहर सिंह, जतन सिंह, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, विजय बहादुर भी मौजूद रहे।