फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहड़ा गांव में साढ़े तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के गांव बेहड़ा में शनिवार की रात चोर एक मकान में नकब लगाकर 50 हजार रुपये और जेवर समेत साढ़े तीन लाख का माल ले उड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी मजीद खां ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वह कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहड़ा के मूल निवासी हैं। गांव में घर पर उनके पिता हाजी हबीब खान, मां नसीम बेगम, भाई हसीक खान, शमीम खान और बहन रेहाना बानो रहते हैं। शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में सोए थे। सात अप्रैल की सुबह जब उनका छोटा भाई हसीक खान जागा और घर के बाहर आया तो देखा पड़ोस में कूड़े के ढेर पर घर का सामान सूटकेस, संदूक आदि खुले पड़े थे तो वह सन्न रह गया। घर आकर देखा तो चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखा सोने का हार, गुलुबंद, नथुनी, सोने का टीका, नाक के दो फूल, एक झुलनिया, सोने की चार दूरियां, चार जोड़ी पायल सहित तीन लाख का जेवर और पचास हजार रुपये चोरी कर ली है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर परिवार वालों से जानकारी की और तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें