फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीएससी छात्रा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा को पीटा
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। कोचिंग पढ़कर बाहर निकली बीएससी की छात्रा को एक मनचले ने पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने जब विरोध किया तो उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित छात्रा ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक छात्रा शुक्रवार की दोपहर सदर कोतवाली पहुंची। पीड़ित छात्रा ने प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय को बताया कि वह बीएसी प्रथम वर्ष की छात्रा है। ईदगाह रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती है। शुक्रवार को भी रोज की तरह वह स्कूटी से कोचिंग गई थी। सुबह करीब 11 बजे कोचिंग पढ़कर बाहर निकली और पड़ोस में खड़ी स्कूटी के पास जा रही थी। इसी बीच आरोपी युवक अचानक आ गया। आरोपी ने अश्लील फब्तियां कसीं। वह कुछ समझ पाती। इससे पहले ही आरोपी ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए और भाग निकला। छात्रा की चीखपुकार सुनकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी मझरा (महेवागंज) निवासी पुनीत के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोचिंग के पास ही छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई है। आरोपी पुनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अशोक कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें