फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक की मौत
लखीमपुर खीरी। सीतापुर हाईवे पर सोमवार की शाम थाना खीरी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में थाना खीरी के गांव सरैयां बरतेर निवासी बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव सरैंया बरतेर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनका भाई रूप कुमार (32) सोमवार को किसी काम से लखीमपुर आया था। वह शाम को हेलमेट लगाकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। बाबागंज के पास शाम करीब 6.30 बजे सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने हादसे की सूचना घर वालों को दी और घायल भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रूप कुमार को मृत घोषित कर दिया। रोते-विलखते परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शव देखकर परिवार के लोग विलख पड़े। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें