फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी में संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत

विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिव कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही छात्रा 17 वर्षीय पूनम वर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह किराए के मकान के कमरे में मृत पाई गई। परिवार वाले पहले तो उसे अपने गांव ले गए बाद में शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि पूनम ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पूनम शहर के एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
थाना मितौली के गांव जंगलीपुर निवासी धनीराम वर्मा की पुत्री पूनम वर्मा कक्षा 12 की पढ़ाई के लिए शहर कीशिव कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रहती थी। रात में पूनम की संदिग्ध हालात में उसके ही कमरे में मौत हो गई। सुबह जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। छात्रा के पिता धनीराम ने बताया कि उसकी पुत्री पेट में अक्सर होने वाली असहनीय दर्द से परेशान रहती थी, इससे परेशान होकर पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और आनन-फानन में शव लेकर गांव चले गए। परिवार वाले शाम करीब तीन बजे शव पुन: लेकर लखीमपुर आए और सदर कोतवाली पुलिस को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पिता की सूचना पर पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखापढ़ी कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छात्रा की मौत के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें