फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में युवती को लाकर की सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर/ महेवागंज। सुबह टहलने निकली एक युवती को मंगलवार की सुबह दो युवक पार्क घुमाने के बहाने बाइक से बैठाकर मंझरा फार्म की सरकारी बाग के पास स्थित जंगल में पहुंचे और वहां उससे छेड़छाड़ कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस युवती को लेकर सदर कोतवाली आई और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मंझरा फार्म के निकट जंगल की झाड़ियों से कुछ लोगों ने एक लड़की के रोने चिल्लाने की आवाज सुनी। मौके पर कुछ लोग पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो युवक करीब 24 वर्षीय युवती से जोर जबरदस्ती कर रहे थे। ग्रामीणों को करीब आते देख दोनों युवक लड़की की पिटाई कर बाइक समेत मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी 2850 मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती से पूछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया कि वह शाहजहांपुर जिले की रहने वाली है। लखीमपुर में करीब एक वर्ष से किराए पर रहकर शहर के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। उसने बताया कि सुबह वह अपने घर से सुबह टहलने के लिए निकली थी। तभी उसको दो युवक पार्क दिखाने की बात कह जंगल ले गए। जबरदस्ती अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा। इनमें से एक लड़के ने सब्जी काटने वाली छुरी से उस पर प्रहार भी किया पर, किसी तरह वह बच गई। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंधों का प्रतीत होता है, लेकिन युवती ने तहरीर देने से इंकार कर दिया है। युवती तहरीर देती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें