फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सर्वे कर रहे गन्ना पर्यवेक्षक को पीटा, सर्वे कोड लिस्ट फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के गांव नौवापुर में गन्ना सर्वे कर रहे गन्ना विकास परिषद ऐरा के गन्ना पर्यवेक्षक की एक युवक ने पिटाई कर दी और सर्वे मशीन छीन कर कोड लिस्ट फाड़ दी। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने गन्ना पर्यवेक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गन्ना विकास परषिद ऐरा थाना ईसानगर के गन्ना पर्यवेक्षक रामधनी ने बताया कि वह रविवार को अपने सहायक अंकित राज के साथ ग्राम नौवापुर के मझरा रासनेही का पुरवा में गन्ना सर्वेक्षण का कार्य कर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जब वह लोग गांव के ही रामसनेही के प्लॉट का सर्वे कर रहे थे। तभी गांव का ही रमेश कुमार आ गया और ग्राम बेल्हौरा सीमा पर स्थित गन्ने का सर्वे करने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने जब मना किया तो गाली गलौज करते हुए सहायक अंकित राज के हाथ से सर्वे मशीन छीन ली और कोड लिस्ट फाड़ दी। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फावड़ा चला दिया, जिसे सहायक अंकित ने पकड़ लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। शोर शराब होने पर अन्य लोग आ गए और किसी तरह से उन्हें बचाया। पीड़ित गन्ना पर्यवेक्षक ने थाना खीरी पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि गन्ना पर्यवेक्षक रामधनी की तहरीर पर रमेश कुमार के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें