फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने पूर्व सैनिक को धमकाया, कहा-शिकायत की तो जेल भेज देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली तिकुनियां के गांव कोल्होरी निवासी पूर्व सैनिक कुलवंत सिंह ने तिकुनियां प्रभारी निरीक्षक पर गंभीर लगाए। कहा, उनके खेत में लगी बोरिंग प्रभारी निरीक्षक ने खड़े होकर उखड़वा दी। जब अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो इंस्पेक्टर ने अपशब्द कहे और जेल भेजने की धमकी दे डाली। पीड़ित सैनिक शुक्रवार को एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव कोल्होरी निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी जमीन गांव गंगानगर में है। जमीन में उसने पड़ोसी निशान सिंह के साझे में बोरिंग कराई थी। कुछ दिनों के बाद विपक्षियों से जमीन को लेकर विवाद हो गया, जिससे विपक्षी रंजिश मानने लगे। 11 मई को गेहूं की फसल जला दी थी जिसकी रिपोर्ट भी कोतवाली पुलिस ने दर्ज नहीं की। 18 जून को एसपी को शिकायती पत्र दिया और और बोरिंग का प्रयोग विपक्षियों के करने पर रोक लगाने की मांग की थी। 20 जून को सुबह 5.10 पर जब वह खेत पर गए तो देखा कि विपक्षी बोरिंग उखाड़ रहे थे। मना करने पर जान से मार देने की धमकी दी। इस पर कोतवाली प्रभारी को मोबाइल पर सूचना दी तो पता चला कि प्रभारी निरीक्षक विपक्षियों के घर पर ही बैठे थे। प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में ही बोरिंग उखाड़कर विपक्षियों ने दूसरे स्थान पर लगानी शुरू कर दी। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक उसे धमकाते रहे कि कार्रवाई कराओगे तो जेल में बंद कर देंगे। इससे वह भयभीत है। शुक्रवार की शाम पूर्व सैनिक कुलवंत सिंह कई लोगों के साथ एसपी से मिले और पूरी बात बताई। एसपी पूनम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें