फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह टहलने निकले युवक को रंजिश में गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। कस्बे के मोहल्ला बाजार खुर्द में बुधवार की सुबह टहलने निकले युवक को पुरानी रंजिश में गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार खुर्द के अजय दीक्षित उर्फ छोटे भइया का पुत्र अक्षत दीक्षित उर्फ अंशू दीक्षित (22) बुधवार सुबह करीब पांच बजे अपने घर से टहलने के लिए निकला था। तभी उसके घर के पास पहले से घात घात लगाए बैठे कुछ लोगों में से एक ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली पेट में लगने से वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज और चीखपुकार पर परिवार के लोग आशंकित हो उठे। मोहल्ले के लोगों के साथ ही परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। घर वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल अक्षत दीक्षित को आननफानन में सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के ताऊ विनोद दीक्षित ने गोला रोड स्थित आदर्श नगर निवासी राजेश कटियार और उसके तीन पुत्रों के अलावा अन्य दो-तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, घटना की सूचना पर सीओ श्रेष्ठा ठाकुर और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवारवालों से घटना के बारे में जानकारी ली।

पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई से नाराज था दूसरा पक्ष
गोली लगने से घायल अक्षत दीक्षित और आरोपी राजेश पक्ष के लोगों को सत्तापक्ष के दो अलग-अलग कद्दावर नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। दोनों में वर्चस्व को लेकर काफी समय से जंग चली आ रही है। 27 मई को पुतन्नी चौराहे पर दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। अंधाधुंध फायरिंग होने से भगदड़ मच गई थी। व्यापारी दुकान बंद कर दुबक गए। सीओ मौके पर फोर्स लेकर पहुंच गईं थी। पुलिस ने मौके से दो खोखे भी बरामद किए थे। तब पुलिस ने एक पक्ष के राजेश कटियार की पत्नी अनीता देवी की तहरीर पर सात लोगों को नामजद व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ वलवा, मार पीट, हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस रिपोर्ट में छोटे भइया उर्फ अजय दीक्षित, विजय दीक्षित, छोटे भइया के पुत्र अंशू भी नामजद थे, जबकि छोटे भइया की तहरीर पर पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, जिससे यह पक्ष खासा परेशान था और पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर खिन्न भी था। क्योंकि दोनों ही पक्ष से गोलीबारी हुई थी, लेकिन एक ही पक्ष की रिपोर्ट दर्ज होने से पुलिस पर भी सवालिया निशान लगे थे।
विज्ञापन


सट्टे के कारोबार को लेकर है रंजिश
कस्बे के लोगों की माने तो पुतन्नी चौराहे पर हुई मारपीट और अंधाधुंध हुई फायरिंग सट्टा कारोबार को लेकर दोनों गुटों के बीच चली आ रही रंजिश का नतीजा है। बताया जाता है इन दोनों गुटों को जिले का दो माननीयों का संरक्षण प्राप्त है। शायद यही वजह है कि पुलिस पूरे मामले को लेकर बैकफुट पर आ गई है।

दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। गोली लगने से अक्षत दीक्षित घायल हुआ है। घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

श्रेष्ठा ठाकुर सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें