ममरी। कसबे में शनिवार की रात दो मकानों में हुई लाखों की चोरी के मामले में हैदराबाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
शनिवार की रात चोर कसबा निवासी रामगोपाल शुक्ला के मकान से डेढ़ लाख की नकदी समेत तीन लाख और सर्वेश कुमार वर्मा के मकान से दो लाख 65 हजार की नकदी समेत चार लाख के जेवर आदि सामान चोरी कर ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने बताया कि इस मामले में दोनों गृह स्वामियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, पीड़ितों का कहना है कि यदि चोरी का खुलासा नहीं हुआ और चोर पकड़े न गए तो वह मामले को उच्च अफसरों तक ले जाएंगे।