फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर घुसे चोर बटोर ले गए लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव के गांव सुतेहरा निवासी जीवनलाल ने बताया कि रविवार की रात वह परिवार समेत घर के बाहर हाते में सो रहे थे। उनका एक पुत्र छत पर सो रहा था। रात में किसी समय चोर दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर घर में घुस आए और कमरों का ताला तोड़ दिया। चोर बक्सों और अलमारी में रखे 80 हजार रुपये, डेढ़ लाख के जेवर सहित करीब तीन लाख का सामान बटोर ले गए। दूसरी वारदात भी इसी गांव निवासी इमाम के घर हुई। यहां भी चोर दीवार कूदकर घर में घुस गए। चोर घर में रखे 15 हजार रुपये, जेवर समेत करीब 70 हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए। तीसरी घटना गांव पैला में हुई। गांव निवासी पप्पू के घर घुसे चोर दो हजार रुपये की नकदी, जेवर, बर्तन समेत करीब 50 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। तीनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नीहं की। प्रभारी निरीक्षक पान सिंह ने बताया कि तहरीर मुझे नहीं मिली है। तहरीर किस पुलिसकर्मी के पास है। इसका पता लगाकर जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


नकदी समेत हजारों का माल ले उडे़, फायरिंग, किसान घायल
मितौली। थाना मितौली क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी सुरेंद्र गौतम ने बताया कि उनकी पत्नी मायके गई है। वह घर पर अकेले थे। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे कुछ आहट लगी। इस पर उसकी आंख खुल गई। उसने सोचा कि चूहे सामान खड़बड़ा रहे हैं। यह सोचकर उसने कोई खास गौर नहीं किया और कमरे में चादर उठाने चला गया तो देखा कि कमरे में नकब लगी थी। सामान बिखरा हुआ था। यह देख उसने शोर मचाया तो चोर भागने लगे। इसी बीच कुछ दूरी पर खेत की सिंचाई कर रहा गांव का ही जगदेश (30) सामने से आ गया। चोरों ने खुद को घिरा देख फायरिंग कर दी और भाग निकले। गोली जगदेश के कंधे के पास जा लगी और वह खून से लपथप होकर गिर गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को पहले सीएचसी भेजा, फिर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने हालत में कोई सुधार न होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा है। गृहस्वामी सुरेंद्र गौतम ने बताया कि चोर उसके घर से दो हजार रुपये की नकदी और बर्तन ले जाने में सफल रहे हैं। उधर पुलिस गोली लगने की बात से इंकार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रकाश सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। किसान जगदेश के गोली नहीं लगी है। वह गिर गया था, जिससे उसे चोट आई है।

घर में घुसकर लाखों का माल बटोर ले गए चोर
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी सुरेशचंद्र वर्मा ने बताया कि उनका मकान माइनर नहर के समीप है। रविवार की रात परिवार के लोग मकान की दूसरी मंजिल पर सोए थे। इसी बीच चहारदीवारी पर चढ़कर मकान में घुसे चोरों ने कमरे में रखी सेफ का लॉक तोड़ दिया। उसमें रखे 17 हजार रुपये, करीब ढाई लाख के जेवर सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें