फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी नहर के पास मिला शव परसेला के युवक का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपनाह के निकट नहर के पास 28 मई की सुबह मिले शव की शिनाख्त छठे दिन हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव परसेला निवासी स्वामी दयाल (30) पुत्र लालजी के रूप में हुई। पिता ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली में मौजूद थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव परसेला निवासी लालजी ने बताया कि समाचार पत्र में शव मिलने की खबर पढ़ने पर वह कोतवाली पहुंचा। रविवार को पुलिसवालों के मोबाइल पर फोटो देखे तो शव उसके बेटे स्वामी दयाल का था। लालजी का कहना है कि उसके तीन पुत्र दीपू, आनंद कुमार में स्वामी दयाल सबसे बड़ा था। गरीबी होने के कारण स्वामी दयाल मजदूरी करता था। जिसके पड़ोस के एक गांव निवासी बेवा से संबंध हो गए, जिसकी दो विवाहित बेटियां भी हैं। स्वामी दयाल बेवा के साथ घर पर ही बतौर पति पत्नी करीब ढाई वर्षों से रह रहे थे। 20 दिन पूर्व दोनों रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बाद में सूचना मिली कि वह दोनों कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरहरा महिला की पुत्री के यहां हैं। जब वे लोग धौरहरा गए तो महिला और उसकी पुत्री फरार थे। पीड़ित पिता ने कोतवाली आकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने महिला की पुत्री को लिया हिरासत में
कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला की धौरहरा निवासी पुत्री को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी से हिरासत में ले लिया है।

गला दबाकर मारे जाने की पुष्टि
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्वामी दयाल की मौत गला दबाकर दम घुटने से होना दर्शाई गई है। 72 घंटे मोर्चरी में रखने के बाद शिनाख्त न होने पर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया था।
विज्ञापन


मृतक के पिता लालजी ने महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों बतौर पति पत्नी करीब दो साल से रह रहे थे। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भानुप्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें