फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों के बीच संघर्ष के मामले में तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। ईसानगर थाना क्षेत्र के अदलीसपुर गांव में दो समुदायों के पक्षों के बीच रविवार की शाम हुई मारपीट मामले को सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की गई, जिसे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने अपनी सूझबूझ से नाकाम कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को नामजद कर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। तनाव को देखते हुए दूसरे दिन भी गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

गांव अदलीसपुर चौराहा पर रविवार की शाम रुपये को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले थे। इस संघर्ष में कई लोग घायल हुए थे। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने किसी तरह से हालात को काबू में किया था। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने इस झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी, लेकिन एसडीएम धौरहरा आशीष कुमार मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक ईसानगर अजय कुमार की सूझबूझ से खुराफाती तत्व अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके हैं। गांव में दूसरे दिन भी तनाव है। पुलिस ने ऐहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने शिव कुमार मौर्य की तहरीर पर सईद, अकील, शकील, सिकंदर, सलीम, चुन्नी, सिराजुद्दीन नईम को नामजद कर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश में संभावित स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। -----------

घायल कालीचरण के मामा शिवकुमार की तहरीर पर बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। गांव में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। शांति व्यवस्था को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना ईसानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें