फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन-पर्स लूटकर उचक्के फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की राजापुर चौकी पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में कुंडल, चेन और पर्स छिनैती की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आवास विकास कॉलोनी में उचक्के सरेशाम कॉलोनी निवासी एक महिला की सोने की चेन और पर्स छीनकर फरार हो गए। चौकी पुलिस पांच दिन घटना छुपाए बैठी रही। इस पर पीड़ित ने शनिवार को कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को मोहल्ले में ही संजय श्रीवास्तव के घर पर कीर्तन था। कीर्तन में शामिल होने पत्नी वंदना शाम को संजय के घर जा रही थी। शाम करीब 4.30 बजे बाइक सवार उचक्कों ने उनकी पत्नी की चेन और पर्स लूट ली और भाग निकले। उन्होंने घटना की तहरीर राजापुर चौकी पुलिस को दी थी, लेकिन चौकी इंचार्ज मामले को दबाए रहे। पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। इससे करीब 20 दिन पहले काशीनगर में महिला के कुंडल बाइक सवार उचक्के लूट ले गए थे। सदर कोतवाली पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच चौकी इंचार्ज राजापुर को सौंपी थी, लेकिन पुलिस आज तक उचक्कों का पता नहीं लगा सकी है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें