फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर में महिला और मोहम्मदी में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक महिला और मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के मामले सामने आए हैं। मोहम्मदी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि कोतवाली सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को सदर कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने तहरीर देते हुए प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह को बताया कि उसके पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती है। सोमवार की रात वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात में गांव का ही उसके रिश्ते का फूफा घर में घुस आया और उसका मुंह दबाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पिटाई की। दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद उसने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी नहीं मिला। यहां बता दें कि घटनाओं को छुपाने में माहिर पुलिस ने पीड़िता की न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि दूसरा पक्ष बुलाया गया है। मामले को दिखवाते हैं।
अमीरनगर। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र का एक युवक परिवार समेत अमीरनगर चौकी क्षेत्र में रहकर कैंटीन चलाता है। सोमवार की शाम करीब सात बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री शौच के लिए खेत पर गई थी। जहां पहले से घात लगाए बैठे पड़ोस के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक ने उसकी पिटाई कर दी और धमकी देते हुए भाग गया। किशोरी ने घर आकर आपबीती बताई। इस पर पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना बताई। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें