फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पोल से टकराई बाइक किशोर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली के गांव दुअन्नी के पास अनियंत्रित हुई बाइक बिजली के एक पोल से टकरा गई। हादसे में बिना हेलमेट बाइक चले रहे 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे के करीब हुआ। सदर कोतवाली के गांव भोगीपुरवा निवासी राजकुमार का पुत्र अंकित (13) गांव निवासी अपने परिवार के ही पैरू (10) पुत्र बैजनाथ को साथ लेकर बाइक से पतरासी बाजार जा रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर आगे दुअन्नी-रमनगरा मार्ग पर गांव दुअन्नी के निकट लगे बिजली के पोल से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे बगैर हेलमेट लगाए अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा पेरू घायल हो गया। चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें