फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में बम विस्फोट, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चर्च में बम विस्फोट, कोई हताहत नहीं

धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी स्थित महिमा चर्च में माओवादी विप्लव गुट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की रात को बम धमाके को अंजाम दिया। रात में किसी के न होने के चलते जनहानि नहीं हुई है, बल्कि चर्च के शीशे आदि टूटे हैं। डीएम, एसपी सहित अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
धनगढ़ी उपमहानगर पालिका क्षेत्र के बोराडाड़ी में स्थित महिमा चर्च में शनिवार की रात 11 बज कर 25 मिनट पर नेकपा माओवादी नेता विक्रम चन्द विप्लव गुट के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेशर कूकर बम रखा, जिससे विस्फोट होने पर जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। रविवार की सुबह कैलाली डीएम ऋषिराम तिवारी और एसपी विनोद घिमिरे सहित कई अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



13एलकेएच402

कैलाली का बाजार रहा बंद

धनगढ़ी-नेपाल। भूमिगत माओवादी नेत्र विक्रम चन्द उर्फ विप्लव गुट के एक दिवसीय नेपाल बंद के आह्वान के चलते रविवार को धनगढ़ी-कैलाली का बाजार बंद रहा। चक्काजाम के चलते बस, ट्रक, जीप, कार, टैम्पों आदि वाहन भी नहीं चले, जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को धनगढ़ी, अतरिया, फलवानपुर, मसुरिया, चोमाला, लमकी, टीकापुर सहित कैलाली जिले भर के बाजार बंद रहे। इसके साथ ही सिनेमाघर, पेट्रोलपंप, सरकारी कार्यालय, प्राइवेट कार्यालय, बैंकें आदि बंद रहीं। चक्काजाम के चलते सिर्फ बाइक ही चलती नजर आई। बंद से सारा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें