फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर एक महिला सहित तीन लोगों ने जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम निजामपुर निवासी सूरज कुमार की 23 वर्षीय पत्नी शिशु बाला और इसी गांव के 30 वर्षीय प्रमोद कुमार ने कहासुनी होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला के पति सूरज और युवक के चाचा रमेशचंद ने सीएचसी में भर्ती कराया। इसके अलावा रोशननगर निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद मोबीन खां ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के लिए चचेरे भाई इसरार खां ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें