फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी विजय गर्ग परिवार समेत 17 मार्च को होली की छुट्टियां मनाने गोवा गए थे। रविवार को वापस आए तो कमरे का तोड़ा गया ताला और सारा सामान बिखरा देख चोरी का आभास हुआ। अलमारियों में रखे लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात गायब मिले। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की तहरीर दी गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाषनगर निवासी विजय गर्ग ने बताया कि उनके ऊपर हिस्से में पड़ने वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर उन्होंने बेडरूम में देखा तो वहां पर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी आदि देखने पर चोरी होने का पता चला। विजय गर्ग के मुताबिक तीन जोड़ी सोने की झुमकी, चार सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने की दो चूड़ियां, सोने का ब्रेसलेट सहित चांदी की बिछिया, पायल, तीन सेट मूर्ति, गिलास, आसन व 35 चांदी के सिक्के गायब थे। चोरी होने की जानकारी इंस्पेक्टर संजय त्यागी को दी। चौकी इंचार्ज ने अरविंद कुमार राय ने बताया कि मकान मालिक एक सप्ताह से बाहर थे, जिनके यहां चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे जेवरातों पर हाथ साफ किया है। बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें