फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी बनकर पहुंचे दो बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/महेवागंज खीरी।
विज्ञापन

खुद को बिजली विभाग का कर्मी बताते हुए बाइक सवार दो लोगों ने कस्बे के कई घरों और बिजली मीटर की चेकिंग की। उपभोक्ताओं की जागरूकता के चलते बाइक सवार रुपये एेंठने में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

रविवार दोपहर कुछ लोग बाइक से निघासन मार्ग पर एक गली में पहुंचे और खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए चेकिंग शुरू कर दी। करीब छह घरों में चेकिंग की और घरों में लगे मीटर भी खंगाले। मीटर में फाल्ट तो कहीं बिजली चोरी की बात कहकर कुछ उपभोक्ताओं से रुपये भी एेंठने की कोशिश की गई। उनके रवैये पर जब उपभोक्ताओं को कुछ शक हुआ तो उन्होंने इलाके के लाइनमैन और गढ़ी पॉवर हाउस के जेई को फोन किया। उधर से कोई विभागीय चेकिंग न होने की बात पता चली तो लोग अलर्ट हो गए। वहीं अपने को फंसता देख चेकिंग कर रहे बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


विभाग द्वारा रविवार को कोई चेकिंग नहीं की गई है। फर्जी लोग हो सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए।
- पुष्कर, जेई गढ़ी पॉवर हाउस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें