फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाईवुड फैक्ट्री के यूरिया गोदाम पर छापा, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/महेवागंज।
विज्ञापन

राजस्व और कृषि अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कस्बे में स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान एक गोदाम में भारी मात्रा में रासायनिक खाद मौजूद देख अधिकारियों ने इनवॉइस से स्टॉक का मिलान किया। साथ ही सैंपलिंग भी की।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार नायब ऋचा तिवारी और जिला कृषि अधिकारी एसके वर्मा ने अपनी संयुक्त टीम के साथ सोमवार को महेवागंज स्थित जय मां लक्ष्मी प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापा मारा। अधिकारियों ने पहले कारखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एक गोदाम में भारी मात्रा में रासायनिक खाद रखी देख टीम के होश उड़ गए। टीम ने खाद के अवैध भंडारण के शक में गोदाम का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्ट्री मालिक को पसीना छूटता नजर आया। वहीं छापे सूचना से कई लकड़ी और खाद कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


गोदाम में बरामद यूरिया का स्टॉक चेक किया गया है। साथ ही सैंपलिंग भी की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी।
- एसके वर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें