फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अपराधियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिशें, हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बेलरायां खीरी (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के वनकर्मियों ने कोतवाली तिकुनियां और सिंगाही पुलिस के साथ ग्राम कुशाही और तकियापुरवा स्थित वन अधिनियमों समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे अपराधियों के घर ताबड़तोड़ छापामारी की, लेकिन कोई भी आरोपी टीम के हाथ नहीं लग सका। वन विभाग की इस कार्रवाई से वन अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क रेंज बेलरायां के वन क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि पार्क रेंज में वन कटान के कई और जानलेवा हमले के मामलों में ग्राम कुशाही निवासी कमाल अहमद, अफरोज, सलीम, फिरोज, अजमत के अलावा ग्राम तकियापुरवा निवासी कई लकड़ी चोर फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की तड़के कोतवाली तिकुनियां और थाना सिंगाही पुलिस के साथ भोर करीब चार बजे छापेमारी की गई, लेकिन ताबड़तोड़ छापों के बाद भी कोई आरोपी टीम के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें