फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोझिया गांव के युवक की बहराइच में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के गांव बोझिया निवासी एक युवक की बहराइच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई। बताते हैं कि प्रेम प्रसंग के चलते पंचायत के दौरान प्रेमिका के भाई ने ही युवक के गर्जन पर हंसिए से प्रहार कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर हत्या की खबर सुनते ही परिवार के लोग बहराइच के लिए रवाना हो गए।
निघासन के बोझिया फार्म निवासी पिंटू का बहराइच के मिहींपुरवा तहसील में थाना सुजौली अन्तर्गत ग्राम रमपुरवा में प्रेम प्रसंग के चल रहा था। बहराइच जनपद के थाना सुजौली के एसओ अफसर परवेज के अनुसार क्षेत्र के गांव निवासी की बड़ी बहन का विवाह चार वर्ष पूर्व बोझिया फार्म निघासन जिला खीरी घर से हुआ था और छोटी बहन का विवाह मिहींपुरवा से हुआ था। विवाह के बाद से ही बड़ी बहन के देवर का छोटी बहन से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। चूंकि छोटी बहन शादीशुदा थी और उसका एक पुत्र भी था, जिससे घरवालों को ये बात पसंद नहीं थी। मंगलवार को फोन पर संपर्क होने के बाद पिंटू रमपुरवार आया और अपनी भाभी की छोटी बहन को भगा ले गया। यह बात गांव में फैली तो दोनों को तलाश कर पकड़ लिया गया। दोनों को प्रधान के घर लाया गया। प्रधान प्रतिनिधि विनोद वर्मा के घर के सामने पंचायत में ही फरार हुई विवाहिता के भाई ने धारदार हंसिया से पिंटू के गर्दन पर प्रहार कर दिया। एसओ ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
बोझिया में मृतक के घर पर नहीं है कोई
बोझिया निवासी पिंटू के मौत की खबर से हर कोई अवाक है। परिवारवाले बहराइच चले गए हैं, जिससे घर पर कोई नहीं है। मौके पर लोग एकत्र हैं। कोई कुछ कयास लगा रहा है तो कोई कुछ। फिलहाल गांव निवासी रामदीन, सुरेश और बदलू कहते हैं कि वह बेहद मिलनसार और हंसमुख था। किसी ने उसकी क्यों हत्या कर दी, यह समझ में नहीं आ रहा। गांव में तो वह सभी से हंसकर मिलता था। कभी किसी को उसके व्यवहार से शिकायत नहीं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें